जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने राजस्व मंत्री के पैर छूकर लिया आर्शीवाद, बिडीओ सोशल मिडिया पर वायरल…

ग्राम बिलकिसगंज में राजस्व मंत्री करन सिंह वर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर सीएमएचओ सुधीर डेहरिया ने पैर छूकर लिया आर्शीवाद…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
सीहोर – स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम उस समय सुर्खियों में आ गया। जब जिले के स्वास्थ्य महकमे के मुखिया कार्यक्रम में पधारे राजस्व मंत्री के पैर छूते नजर आए। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ तो स्वास्थ्य महकमे के अलावा जिले भर में चर्चा का विषय बन गये। अब लोग चटखारे लेकर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि जिले के ग्राम बिलकिसगंज में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का स्वागत पैर छूकर किया और उनसे आर्शीवाद लिया। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, साथ ही चर्चा का विषय भी बना हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!