वन माफिया द्वारा अवैध रूप मे सागौन की सिल्लियो का किया जा रहा परिवहन… रोकने पर वन अमले पर किया हमला, 02 कर्मचारी घायल…

भैरुंदा– रविवार की रात जूनापानी रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब वन माफिया द्वारा अवैध रूप मे सागौन की सिल्लियो का परिवहन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंच, ओर अवैध परिवहन करने से रोकने पर वन कर्मियों लगभग एक दर्जन के करीब लक्कड़ चोरो ने हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 10 बजे की है।
मिली जानकारी के अनुसार, लाडकुई रेंज के बीट गार्ड काशीराम अहिरवार एवं सुरक्षाकर्मी बलराम जाट और किशन नवल सिंह बारेला लकड़ी चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे थे। तभी वहाँ मौजूद लगभग 8 से 10 लोगों ने वन कर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में बीट गार्ड काशीराम अहिरवार के कमर और कंधे पर चोट आई है, तो वहीं सुरक्षाकर्मी बलराम जाट को सिर और पसलियों में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। बताया गया कि नवल सिंह बारेला के परिजन उन्हें पहले गोपालपुर थाने ले गए। जहाँ से डायल 112 की मदद से घायल वनकर्मियों को भैरुंदा के सिविल अस्पताल भेजा गया। वही फिलहाल दोनो वन कर्मियों का इलाज़ सिविल अस्पताल में जारी है। इधर गोपालपुर पुलिस ने वन कर्मियों से मारपीट करने वाले लोगों पर प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

वन कर्मियों ने बताई आप बीती

वनकर्मी बलराम जाट ने बताया कि लकड़ी चोरों की सूचना मिलने पर साहब के साथ लकड़ी पकड़ने जूनापानी के जंगल में गए थे। चार गाड़ी से करीब 8 से 10लोग लकड़ी लेकर जा रहे थे। उसमें से एक खजुरपानी निवासी था, जिसका नाम गजा है। लकड़ी पकड़ने के दौरान आमने सामने हुआ, तो उन्होंने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए और उन्हें सिर व पीठ में गम्भीर चोटे आई है।

नवल सिंह जुनापानी ने बताया कि लकड़ी पकड़ने जूनापानी रोड पर इंतज़ार कर रहे थे। तभी तीन से चार गाडी आई, जिसमें 8से 10 लोग लकड़ी के साथ थे, उन्हें रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान उन्होंने लोहे की रॉड और डंडों हमला कर दिया। जिसमें दो वनकर्मी बीट गार्ड काशीराम अहिरवार, सुरक्षाकर्मी बलराम जाट घायल हो गए, उन्हें चोटे आई है। मारपीट करने के बाद उन्होंने लकड़ियां भी अपने साथ ले गए।

काशीराम अहिरवार ने बताया कि रविवार रात को मुखबिर की सूचना मिली थी। जूनापानी से खजुरपानी के बीच चोरों द्वारा लकड़ियां लेकर जा रहे है। सूचना पर तीन लोग मौके पर पहुंचे थे। तीन से चार मोटरसाइकिल पर 8 से 10 लोग आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। उनमें से कुछ लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। जिसमें से दो लोग घायल हुए हैं। मारपीट करने वाले में चार लोगों को पहचानते हैं। दलसिंह और उसके तीन लड़के शामिल थे, अन्य को नहीं जानते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!