बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरून्दा – नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाड़कुई में किसानों को विधुत समस्या को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने लाड़कुई विधुत कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया ओर विधुत समस्या को लेकर नारेबाजी की।

    बता दे कि लगातार विधुत कटौती व बड़े-बड़े बिलो के चलते ग्रामीण व किसानो मे काफी आक्रोश को देखते हुए, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाड़कुई के नेतृत्व मे ग्राम के मुख्य मार्ग रैली के रूप मे नारेबाजी करते हुए, ग्राम लाड़कुई के विधुत कार्यालय पहुंचे, ओर धरना-प्रदर्शन किया। इसके उपरांत सम्बंधित अधिकारी को छः सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा, ओर जल्द निराकरण करने की बात कहते हुए, मांगे पूरी नही होने पर कांग्रेस द्वारा किसानों के मुद्दों को लेकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।

वही ज्ञापन मे उल्लेख किया गया, कि अतिवृष्टि की वजह से खरीफ की फसल खराब हो गई है, ऐसी स्थिति बिल भुगतान करने मे किसान सक्षम नहीं है। बिजली बिलों की वसूली को स्थगित किया जाए। खेत में तार और विधुत पोल जमीन से एवं ट्रैक्टर से टकरा रहे है। उनका मेंटेनेंस विभाग द्वारा कराया जाए। जिसका खर्च भी विभाग द्वारा किया जाए, ना कि किसानों से लिया जाए। विभाग द्वारा सब स्टेशन से 4 से 5 किलोमीटर दूरी की 11 केवी लाइन का मेंटेनेंस स्वीकृत है। जो कि आज दो से तीन साल हो गए हैं। अभी तक नहीं किया गया है। इसे जल्द पूरा करवाया जाए। किसानों के लिए कम से कम दिन में 12 घंटे लाइट दी जाए। बारिश की वजह से बंद पड़े ट्रांसफार्मर तत्काल चालू किए जाएं। जब लाइट की सप्लाई चालू हो उस टाइम घर मेंटेनेस के लिए विधुत कटौती नहीं की जाए। 10 घंटे साइट सप्लाई से किसानों को लाइट पूरे 10 घंटे नहीं मिल पाती है। क्योंकि विभाग द्वारा कंप्लेंट का बहाने बनाकर लाइट काटी जाती है। जिससे लगभग 8 घंटे ही बिजली मिल पाती है। पूर्णता: बिजली प्रदान की जाए। 

    ज्ञापन देने वालों में लाड़कुई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  चंद्रर सिंह मीणा, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष आशीष ठाकुर, रमा पटेल, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय पटेल हवेली, राजकुमार पटेल, आशीष तिवारी, कंचन ठाकुर, राजेश उईके, सत्यनारायण, महेंद्र तोमर, फहीम खान, श्रीराम बारेला आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!