पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाड़कुई में दो दिवसीय दीपावली महोत्सव कार्यक्रम आयोजित…

दीपोत्सव पर विभिन्न विद्यालयों में हुई रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – दीपावली के पावन अवसर पर बुधनी के भैरुंदा क्षेत्र के ग्राम लाड़कुई में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों मे संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    इस दौरान ग्राम के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाड़कुई में दो दिवसीय दीपावली महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम दिवस ग्रीटिंग कार्ड, मेहंदी, दीप साज सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। तो वही द्वितीय दिवस रंगोली गरबा एवं आतिशबाजी और मिठाई वितरण का कार्यक्रम किया गया।

       जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया, प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र छात्र-छात्राओ को पुरस्कार वितरण किया गया, छात्र-छात्राओ ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए, अच्छी साज सज्जा के साथ दीप सजाए और ग्रीटिंग कार्ड बनाएं, मेहंदी प्रतियोगिता में भी बच्चियों ने बढ़-चढ़ भाग लिया ओर हाथो में मेहंदी बनाई, रंगोली प्रतियोगिता में भी बालिकाओ ने रंगोलिया बनाई।

       इसके साथ ही ग्राम के शासकीय कन्या शाला व अशासकीय लिटिल फ्लावर स्कूल सहित अनेक स्कूलों में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय छात्र-छात्राओ को चुना गया, ओर बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीम को पुरस्कृत किया गया, इस अवसर पर सभी को दीप उत्सव की शुभकामनाएं भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!