अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – दिनांक 01 नवम्बर 2025 को पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित मुस्कान विशेष अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरुदा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें बच्चियों को संपूर्ण प्रदेश में चल रहे इस अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। महिला अपराध के संबंध में बालिकाओं को जागरूक किया गया व बालिकाओं के अपहरण होने पूर्व व उनकी दस्त्याबी उपरांत होने वाली गतिविधियों एवं बच्चियों को भविष्य में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी गयी।

केस स्टडी के माध्यम से बच्चियों को महिला अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया एवं वह किस तरह से इन अपराधों से अपना बचाव कर सकती हैं, इस संबंध में विस्तृत चर्चा की। बालिकाओं को वर्तमान में चल रहे सोशल नेटवर्किंग साइट से होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक किया।

बालिकाओं को चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में थाना भैरुंदा से उप निरीक्षक पूजा सिंह राजपूत, आरक्षक रविंद्र व अन्य थाना स्टाफ एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से ब्लॉक स्पोर्ट्स इंचार्ज नीलमणि सेंगर सर, शिक्षिका श्रीमती प्रभा टेकाम, शिक्षक भूपेश शर्मा एवं अन्य शिक्षकगण के साथ छात्राएं उपस्थित रही।
