भैरूंदा जनपद के लाड़कुई में आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम…
जनजातीय गौरव दिवस पर निकाली जाएगी रथ एवं पैदल यात्रा
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
सीहोर– कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम भैरूंदा जनपद के ग्राम लाड़कुई स्थित कन्या शिक्षा परिसर में 15 नवंबर को दोपहर 01 बजे आयोजित किया जाएगा।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रथ यात्रा एवं पैदल यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा 15 नवंबर को इछावर जनपद के ग्राम नादान से प्रात: 10 बजे प्रारंभ होगी और भैरूंदा जनपद के ग्राम लाड़कुई स्थित कन्या शिक्षा परिसर पहुंचेगी।

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा एवं मध्यप्रदेश जनजातीय वित्त विकास निगम की अध्यक्ष निर्मला बारेला शामिल होंगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
