मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया स्थल निरीक्षण…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
बुदधी – दिनांक 16 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित बुदनी प्रवास के मद्देनज़र आज कलेक्टर सीहोर बाला गुरु के एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आमजन की सुविधा, पार्किंग, मंच व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध रूप से समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर समस्त विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!