भैरूंदा का बहुचर्चित लुटेरी दुल्हन गैंग के मास्टरमाइंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

करीब डेढ़ महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम राला निवासी ने एक लुटेरी दुल्हन गैंग के खिलाफ भेरूंदा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें भेरूंदा पुलिस ने दो आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था, बाकी 04 आरोपी फरार थे।
भेरूंदा पुलिस लगातार लुटेरी दुल्हन गैंग को पकड़ने में लगी रही, अंत में पुलिस को कामयाबी मिली और लुटेरी दुल्हन गैंग के मास्टरमाइंड सहित सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें आज अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। राला निवासी सचिन गुप्ता से फर्जी शादी के नाम पर 1,71,000/- रुपए की धोखाधड़ी की थी।

जिसमें फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीवद कर विवेचना में लिया गया था। जिसमें पहले दो आरोपी (1) रानी प्रजापति उम्र 32 साल निवासी केके नगर आगरा उत्तर प्रदेश (2) दिव्या पति महेंद्र गंधर्व 43 साल निवासी दोराहा सीहोर को गिरफ्तार करलिया गया था।

घटना के पश्चात बाकी आरोपी फरार हो थे,जिसमें (3) कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ मुकेश शर्मा निवासी भोपाल(4) राधा बाई उर्फ निम्मू बाई पत्नी सोनारायण मीना निवासी इंदौर
(5)अनवर पिता रहीस खा उम्र 42 साल निवासी लेखी थाना कांटाफोड़ देवास (मास्टरमाइंड लुटेरी दुल्हन गैंग)
को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!