अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – भैरूंदा क्षेत्र मे विगत कई माह से लगातार ग्रामीण क्षेत्रो से महिलाए तहसील कार्यालय पहुंचकर अवैध शराब को लेकर आवेदन-निवेदन किया जा रहा है, लेकिन इतने आवेदन निवेदन के बाद भी क्षेत्र मे विक रही अवैध शराब पर कोई ठोस कार्यवाही देखने को नही मिल रही है।
वही एक बार फिर इसी संदर्भ में ग्राम आगरा की महिलाए तहसील कार्यालय भैरूंदा पहुँची ओर ग्राम में बेची जा रही, अवैध कच्ची शराब व देशी मदिरा को लेकर एसडीएम सुधीर कुशवाह को ज्ञापन सौपा।
वही ज्ञापन मे उल्लेख किया कि आगरा निवासी हरि सिंह कुशवाह द्वारा ग्राम में अवैध कच्ची व देशी शराब बेची जा रही है, वही महिलाओं का कहना है कि उक्त व्यक्ति द्वारा अवैध शराब का विक्रय अधिक मात्रा में किया जा रहा है, जिससे ग्राम के युवा नशा की तरफ़ जा रहे, जिससे महिलाओं को अधिक परेशानी हो रही है और गांव का माहौल व वातावरण असंतुलित हो रहा है, वही महिलाओ ने बताया कि हरिसिंह द्वारा अवैध शराब का विक्रय ग्राम के आम रास्ते पर किया जा रहा है, जिसको लेकर ग्राम वासियों द्वारा कई बार समझाइश दी गई, इसके बाद भी अवैध शराब बेचना बंद नहीं किया, बल्कि कहा कि में बेचना बंद नहीं करूंगा, यह कहकर ग्राम वासियों की बात को भी अनसुना कर दिया।
वही महिलाओं द्वारा उक्त ग्रामवासी के ख़िलाफ़ शिकायती आवेदन देखकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुधार कुशवाह से कार्यवाही की मांग की गई है।
वही देखने वाली बात यह है कि उक्त आवेदन पर कोई कार्यवाही होगी या…?
