एफआरव्ही डायल 112 द्वारा मानसिक रूप से कमजोर 13 वर्षीय नाबालिक बालक को परिजन से मिलवाया…

परिजन द्वारा डायल 112 सेवा की प्रशंसा की और पुलिस स्टाफ़ का किया आभार वयक्त

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – 31 जनवरी को डायल 112 लाडकुई को ग्राम गुलरपुरा का एक इवेंट प्राप्त हुआ था, कॉलर ने बताया कि गांव मेें एक अबोध बालक मानसिक रूप से विकलांग घूम रहा है, जो अपने बारे में कुछ भी बताने में अक्षम हैl डायल 112 वाहन व स्टाफ द्वारा मौके पर पहुंच कर उक्त बालक को चौकी लाया गया और स्थानीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बालक के परिजन को ढूंढ कर मानसिक रूप से कमजोर 13 वर्षीय नाबालिक बालक को सकुशल उसके पिता सुखराम बनवारी पिता सुंदरलाल उम्र 40 साल निवासी लाडकुई को सुपुर्द किया गया।

परिजन, ग्रामवासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने डायल 112 सेवा की प्रशंसा कर पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया। उक्त दस्तयाबी कार्यवाही मेें आरक्षक राजाबाबू, चालाक धर्मेंद्र की सराहनीय भूमिका रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!