नवीन कृषि मंडी निर्माण के चलते मक्का फसल नीलामी का स्थान किया परिवर्तित…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा,
भैरूंदा – नवीन कृषि मंडी निर्माण के चलते मक्का फसल नीलामी को लेकर स्थान परिवर्तित किया गया।

  जिसकी जानकारी देते हुए कृषि उपज मण्डी समिति भैरूंदा ने बताया कि नवीन मण्डी प्रांगण राला (पारदीपुरा) में राजदीप कन्ट्रेक्शन बैतूल द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है, वर्तमान मे कृषि उपज का नीलाम कार्य भी नवीन मण्डी प्रांगण राला में चालू है। जिससे निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण होने में समस्या उत्पन्न हो रही है।

    वही ठेकेदार द्वारा भी अवगत कराया गया है कि कृषि उपज का नीलाम कार्य अन्य स्थान पर करवाया जावे, ताकि निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण एवं कृषको की सुविधा हेतु शेडो के आस पास सी.सी. कार्य शीघ्र किया जा सके।

     जिसके मध्यनजर कृषि उपज मक्का का नीलाम कार्य दिनॉक 02.02.2026 दिन सोमवार प्रातः 10.00 बजे से मोती विहार कलौनी इन्दौर रोड भैरूंदा में एवं अन्य उपज (गेहू चना, मसूर, सरसो, सोयाबीन, मूंग आदि) का नीलाम मुख्य मण्डी प्रांगण भैरूंदा में किया जावेगा।

    वही कृषि उपज मंडी सचिव ने किसानो उक्त व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!