वन परिक्षेत्र परिसर में लगा पेड़ सूखा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा…

वन विभाग की अंदेखी, हो सकता है बड़ा हादसा…

अमित शर्मा, लाड़कुई भैरूंदा
भैरूंदा– लाड़कुई वन परिक्षेत्र परिसर में लगा एक पेड़ काफी दिनों से सूखा हुआ है जिसके चलते उसमें परजीवी लगने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके चलते कभी भी पेड़ गिर सकता है जिससे बड़ा हादसे की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।

    गौरतलब हैकि लाड़कुई वन परिक्षेत्र परिसर में बाबा जी मंदिर के समीप बरसों पुराना लगा पेड़ अब सूख चुका है, जिसमें परजीवी लगने से कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते पेड़ कभी भी गिर सकता है, रोड के नजदीक होने से कोई बड़ा हादसा होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

    बता दे कि प्रतिदिन यह बड़ी संख्या में भक्त भगवान बालाजी के दर्शन के लिए पहुंचे, ऐसे में किसी दिन कोई बड़ा हादसा होने की सम्भावना से इन्कार नही किया जा सकता है, वही वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा जल्द पेड़ को कटवाने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!