बोरखेड़ा कलां की विजेता बालिका क्रिकेट टीम का भैरुंदा में भव्य जुलूस…

सांसद कप जीतकर लौटने पर जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत, नगर में जश्न का माहौल…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरुंदा – भैरुंदा मंडल के ग्राम बोरखेड़ा कलां की बालिका क्रिकेट टीम ने रायसेन में आयोजित सांसद कप क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार और एक तरफा प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। टीम की इस ऐतिहासिक जीत से बुधनी विधानसभा और भैरुंदा मंडल का नाम रोशन हुआ है।

प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर लौटने पर बुधवार को भैरुंदा नगर में विजेता बालिका क्रिकेट टीम का भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस पावर मैक कंपनी के जनरल मैनेजर विनोद कुमार के तत्वधान में आशासकीय स्कूल से प्रारंभ होकर शास्त्री कॉलोनी, जेपी मार्केट होते हुए मुख्य मार्ग से ग्राम बोरखेड़ा कलां पहुंचा। जुलूस का कई जगह पुष्पवर्षा कर टीम का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पावर मैक कंपनी के जनरल मैनेजर विनोद कुमार ने कहा कि छोटे से गांव से निकलकर सांसद कप पर पहचान बनाना गर्व की बात है। प्रतिभाओं को सही मंच और अवसर मिले तो वे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधायक रमाकांत भार्गव सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

वही जुलूस में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, कंपनी के जनरल मैनेजर विनोद कुमार, मैनेजर दिनेश कुमार, कोच योगेश पंवार सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!