सीहोर जिले में बोरवेल माफिया बेलगाम, कलेक्टर के आदेश की उडाई जा रही धज्जिया…

रोक के बावजूद सीहोर में धड़ल्ले से हो रहा अवैध बोरवेल खनन…

सीहोर में प्रशासन सख्त, फिर भी बेखौफ हो रहा खनन…

बिना परमिशन हो रहा था बोर, एसडीएम ने की कार्यवाही….

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
सीहोर – प्रशासन के सख्त आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जल संकट को देखते हुए कलेक्टर द्वारा बोरवेल खनन पर पूरी तरह रोक लगाई गई है, लेकिन इसके बावजूद बोरवेल खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन में लगे हुए हैं।

ताजा मामला सीहोर शहर का है, जहां एक रिहायशी मकान में बिना किसी अनुमति के बोरवेल का अवैध खनन किया जा रहा था। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए, बोरवेल मशीन को जप्त किया गया।

बताया जा रहा है कि जल संकट की गंभीर स्थिति के बावजूद खनन माफिया नियमों को ताक पर रखकर लगातार अवैध बोर कर रहे हैं, जिससे भूजल स्तर और तेजी से गिरने का खतरा बढ़ता जा रहा है।

सीहोर एसडीम तन्मय वर्मा ने साफ संकेत दिए हैं कि ऐसे मामलों में अब सख्त कार्यवाही की जाएगी और जप्त की गई मशीन पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!