सुने मकान में चोर ने दी दस्तक, नगदी के साथ लाखों के जेबरात ले उड़ा…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भेरूंदा – बुधनी विधानसभा के भेरूंदा क्षेत्र मैं लगातार चोरी की वारदातों में इजाफा देखा जा रहा है, जहां पहले भेरूंदा नगर के कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, तो वही अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुने मकान को निशाना बनाया जा रहा है।   

वही ताजा मामला भेरूंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रफीकगंज से सामने आया है, जहां अज्ञात चोर ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए, नगदी के साथ लाखों के जेबरात पर हाथ साफ कर दिया।   
वही बताया जा रहा कि परिवार के साथ कुछ दिनों के लिए ग्राम से बाहर गये हुए थे, जब वापस लौट कर आए ओर देखा, तो मकान के अंदर पूरा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ है। अलमारी का ताला टूटा हुआ है और अलमारी में रखा सामान, सोने – चांद के आभूषण के साथ नगदी रूपए गायब है।    
जिसकी सूचना लाड़कुई चौकी को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच कर पंचनामा तैयार कर विवेचना में लिया गया, तो वही चोर की तलाश की जा रही है।     

वही फरियादी बदी प्रसाद मालवीय ने थाना भेरूंदा में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि दिनांक 24/04/2026 को शाम करीबन 06.00 बजे, अपने परिवार सहित घर पर ताला लगाकर अपने भैरुंदा वाले मकान मैं कुछ दिन रुकने के लिये आये थे। ओर दिनांक 28/04/2026 को सुबह करीबन 08.00 बजे जब अपने रफीकगंज वाले मकान पर गये तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था। अन्दर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था व अलमारी का गेट खुला हुआ था चेक करने पर सोने की एक माला, सोने की पांचाली, सोने के कान के झुमके, सोने की चैन, सोने का मंगलसूत्र, सोने के हाय बच्चे की, चांदी का कंदौरा, चांदी की पायल बच्चे की व एक जोड चांदी के रमझोल व कुछ रुपये नही मिले, कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोडकर घर में घुसकर जैवरात व रुपये चोरी कर ले गया है।         
वही फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोर के विरुद्ध थाना भेरूंदा ने विभिन्न धाराओ मे मामला पंजीवद्ध पर विवेचना मे लिया गया, ओर चोर की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!