अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भेरूंदा – केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र में अलग-अलग विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। उन्होंने लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कार्यों का शुभारंभ किया, जिससे क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

बता दे गुरुवार को केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा भेरूंदा मंडल स्थित ग्राम सातदेव में श्री पातालेश्वर शिव लोक का लोकार्पण किया। वही कार्यक्रम की विशेष बात 44 डिग्री तापमान में भी जिस तरह जनसैलाब उमड़ा उसे देखकर यही प्रतीत होता है कि मामा के लिए जनता का प्रेम अखंड है।

सप्त ऋषियों की पावन तपोभूमि, जहाँ स्वयं भगवान भोलेनाथ ने अपनी दिव्य उपस्थिति से इस धरती को पवित्र किया, और जहाँ स्थित पातालेश्वर महादेव के शिवलिंग की गहराई आज तक अज्ञात रहस्य बनी हुई है—ऐसे अद्भुत एवं सिद्ध स्थल सातदेव धाम के लोकार्पण के इस ऐतिहासिक एवं पुण्य अवसर पर हम सभी श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी हर्ष, गर्व और कृतज्ञता से अभिभूत हैं।

यह वही भूमि है जहाँ माँ नर्मदा की कल-कल बहती धारा आध्यात्मिक शांति का संचार करती है और सप्त ऋषियों की तपस्या की ऊर्जा आज भी वातावरण में अनुभव होती है। इतिहास के संघर्षपूर्ण काल में जब आक्रमणकारियों द्वारा हमारे देवालयों को खंडित किया गया, तब महान पुण्यात्मा अहिल्याबाई होलकर जी ने उनके पुनरुद्धार का कार्य कर सनातन संस्कृति को पुनर्जीवित किया। उसी पुण्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, इस सिद्ध स्थल के नव-निर्माण एवं भव्य स्वरूप के साकार होने में आपका योगदान अविस्मरणीय है।

वही केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान एवं विधायक रमाकांत भार्गव के द्वारा इस दिव्य धाम के पुनर्निर्माण हेतु उदारतापूर्वक करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृति ने ना केवल एक मंदिर का निर्माण किया है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और संस्कृति को नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं। इस संकल्प और समर्पण ने इस पावन स्थल को एक भव्य, दिव्य और अलौकिक स्वरूप प्रदान किया है।
किया लोकार्पण –
वहीं सातदेव स्थित पतालेश्वर मंदिर परिसर में गेट, सत्संग भवन, पुजारी निवास, यज्ञशाला, ध्यान कुटी, व्यू प्वाइंट, पानी की टंकी, गौशाला सहित व्यापक विकास कार्य भी जनता को समर्पित किए। जिसकी लागत लगभग 875 लाख रुपये है। शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण पहल करते हुए विभिन्न शासकीय विद्यालयों, लाड़कुई, गोपालपुर, छिदगांवकच्छी, बोरखेड़ा कला, कुमानतल, निमोटा, बसंतपुर, खजूरीवन और बोरखेड़ी में कक्ष निर्माण और अन्य सुविधाओं के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
रहे उपस्थित –
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, लखन यादव, भेरूंदा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, मारुति शिशिर सहित नर्मदा समग्र समिति अन्नक्षेत्र समिति एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
