ठेकेदार को नाव संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का कढ़ाई से पालन करने के दिए निर्देश…

भैरूंदा पुलिस ने प्रशासन ने नर्मदा नदी के नीलकंठ और सीलकंठ नाव घाट का किया निरीक्षण…
एसडीओपी, एसडीएम और थाना प्रभारी रहें उपस्थित…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भेरूंदा – गत दिवस जबलपुर जिले के बारगी में नर्मदा नदी पर हुए क्रूज़ हादसे को दृष्टिगत रखते हुए, भैरूंदा एसडीएम सुधीर कुशवाह, एसडीओपी रोशन कुमार जैन और थाना प्रभारी भेरुंदा घनश्याम दांगी द्वारा भैरूंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदा नदी के नीलकंठ और सीलकंठ नाव घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नर्मदा नदी में नाव संचालन के संबंध में ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि नाव संचालन के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। निर्देश दिए कि नाव में निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को ना बैठाया जाए तथा सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जाए।

यह भी निर्देश दिए गए कि नाव संचालन से पहले नाव की तकनीकी जांच नियमित रूप से की जाए तथा अनुभवी नाविकों द्वारा ही नाव चलाई जाए। घाट पर चेतावनी संकेतक, सुरक्षा बैरिकेडिंग एवं आवश्यक सूचना पट्ट लगाए जाए, ताकि यात्रियों को संभावित जोखिमों के प्रति जागरूक किया जा सके। इस दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!