तेंदुए की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल किसानों में बना भय…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भेरूंदा – बुधनी विधान सभा अंतर्गत भेरूंदा क्षेत्र के ग्राम रामनगर मे राहगीर को रात्रि में वन प्राणी तेंदुआ दिखने से क्षेत्र मे भय का माहौल है।

वही जानकारी के अनुसार ग्राम धौलपुर निवासी अपने काम से ग्राम धन्नास जाते समय देर शाम ग्राम रामनगर के पास वाहन की लाइट में कोई वन प्राणी रास्ता पार करते हुए दिखाई दिया। जब उसने पलट कर देखा तो उन्हें तेंदुआ जैसा दिखा और वह दहशत में वहां से वाहन दौड़कर निकले गए और रामनगर गांव में पहुंचकर आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद ग्रामीण द्वारा भेरूंदा थाना प्रभारी घनश्याम दांगी को भी सूचना दी गई, ओर इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करते ही आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है, इस समय किसान मूंग की फसल में पानी देने के लिए खेत पर आना जाना करते है, लेकिन तेंदुए की दहशत से किसान खेत पर नहीं पहुंच रहे है।
वहीं वन विभाग को सूचना मिलने पर रात में ही वन अमला मौके पर पहुंचा, ओर सर्च ऑपरेशन चलाया ओर ग्रामीण के बताए स्थान के साथ अन्य क्षेत्र को सर्च करते हुए, ग्रामीणो से भी जानकारी जुटाई लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नही मिला, वही वन अमले को कुछ पदचिन्ह मिले, जिससे लकड़बग्घा की पुष्टि की जा रही है।
