किसानों की समस्याओं को लेकर वेयरहाउस पहुंचे, कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल…

भैरूंदा – बुधनी विधानसभा क्षेत्र में किसानों को गेहूं उपार्जन केंद्रों एवं वेयरहाउसों में आ रही समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल ने विभिन्न वेयरहाउसों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

किसानों ने गेहूं की तुलाई में देरी, स्लॉट संबंधी अव्यवस्था, बार-बार तुलाई रुकने, घंटों इंतजार कराने तथा अन्य व्यवस्थाओं की कमी को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद विक्रम मस्ताल ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र समाधान की मांग की।

वही विक्रम मस्ताल ने कहा कि अन्नदाता किसान दिन-रात अपनी मेहनत से देश और प्रदेश का पेट भरता है, लेकिन आज वही किसान अपनी फसल बेचने के लिए परेशान और अपमानित महसूस कर रहा है। किसानों को वेयरहाउसों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, स्लॉट की अव्यवस्था के कारण किसानों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसानों की तुलाई समय पर हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी किसानों की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस के सह-प्रभारी ब्रजपाल राजावत, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, किशोर सोलंकी, बुधनी विधानसभा अध्यक्ष कपिल चौहान, सोनू मुकाती, बसंत मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

बालाजी प्रिंटिंग प्रेस लाड़कुई, मो.9981656820

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!