पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुये शासकीय सेवकों को दी विदाई…

विदाई कार्यक्रम का आयोजन…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भेरूंदा – जिले में पुलिस विभाग से शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हे सम्मानित किया जाकर विदाई दी गई । इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा गृह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने सेवानिवृत्त हुए, शासकीय सेवकों को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल, उपहार, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं प्रमाण पत्र दिये गये।

उपस्थित हुए शासकीय सेवकों के अनुभवों को जाना एवं परिवार की जानकारी ली तथा सभी को शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रहने हेतु शुभकामनायें एवं बधाई दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, सूबेदार अजय भिरे, उप निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव सहित सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के परिजन तथा कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहा।

सेवानिवृत्त हुये शासकीय सेवको का विवरण

👉 श्रीमती माया सिंह निरीक्षक कार्यवाहक के पद से सेवानिृवत्त हुई हैं। इनका सेवाकाल 39 वर्ष 06 माह 29 दिवस रहा हैं।
👉 विजय बहादुर उप निरीक्षक कार्यवाहक के पद से सेवानिृवत्त हुये हैं। इनका सेवाकाल 39 वर्ष 03 माह 26 दिवस रहा हैं।
👉 महेश सिंह धुर्वे उप निरीक्षक कार्यवाहक के पद से सेवानिृवत्त हुये हैं। इनका सेवाकाल 37 वर्ष 10 माह 17 दिवस रहा हैं।
👉 ओमप्रकाश मालवीय कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक के पद से सेवानिृवत्त हुये हैं।इनका सेवाकाल 38 वर्ष 27 दिवस रहा हैं।
👉 आशाराम कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक के पद से सेवानिृवत्त हुये हैं। इनका सेवाकाल 40 वर्ष 04 माह 30 दिवस रहा हैं।
👉 श्रीमती मीना राजपूत प्रधान आरक्षक कार्यवाहक के पद से सेवानिृवत्त हुई हैं। इनका सेवाकाल 24 वर्ष 04माह 23 दिवस रहा हैं।
👉 भैरुलाल प्रधान आरक्षक कार्यवाहक के पद से सेवानिृवत्त हुये हैं।इनका सेवाकाल 35 वर्ष 06 माह 21 दिवस रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!