
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा आज बुधनी विधानसभा में पहुंच रही है, उससे पहले कांग्रेस के नेता एवं प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विक्रम मस्ताल को रेहटी पुलिस ने नजरबंद किया।
कांग्रेस जन आशीर्वाद यात्रा विरोध की तैयारी कर रही थी, जिसको लेकर रेहटी पुलिस ने विक्रम मस्ताल को नजरबंद किया गया।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने अन्य कांग्रेसी नेताओं को भी नजरबंद करने की तैयारी की है, पुलिस ने रेहटी विश्राम गृह में कांग्रेस नेताओं को नजर बंद किया है।
