
विगत दिनों ग्रैंड मर्चेंट व्यापारी एसोसिएशन भेरूंदा द्वारा अपनी कई मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया गया था, वही ग्रैंड मर्चेंट एसोसिएशन भेरूंदा द्वारा हड़ताल वापस लिए जाने वा संयुक्त संघ मोर्चा मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड भोपाल द्वारा कर्मचारियों के हड़ताल समाप्त किए जाने के बाद आज दिनांक 22 सितंबर 2023 से कृषि उपज मंडी भेरूंदा में नीलामी कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया जाना है।
जिसकी जानकारी देते हुए मंडी अधिकारी उमेद कुमार धुर्वे द्वारा कहां गया कि दिनांक 22 सितंबर से मंडी कार्य सुचारू रूप से चालू किया जा रहा है,
वही जानकारी दी की 23 सितंबर को चतुर्थ शनिवार वही 24 सितंबर को रविवार साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
