बुधनी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जनसम्पर्क, ग्रामीणो ने किया तुलादान… 

बुधनी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल ने विधानसभा क्षेत्र के भैरूंदा के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया, इस दौरान सीहोर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

 कांग्रेस ने सीएम शिवराजसिंह चौहान के सामने विक्रम मस्ताल को प्रत्याशी बनाया है, वही कांग्रेस प्रत्याशी मस्ताल ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क शुरू कर दिया।

   वह ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनता से रूबरू हो रहे है और आमसभा को संबोधन कर रहे है, भैरूंदा क्षेत्र के ग्राम लाड़कुई व इटावा कलां में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल ने आमसभा को संबोधित किया, तो वही ग्राम इटावा कला मे ग्रामीणो ने विक्रम मस्ताल का तुलादान भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!