
भैरूंदा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव और त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए भैरूंदा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा भैरूंदा नगर सहित भैरूंदा के ग्रामीण क्षेत्रों में फ़्लैग मार्च निकाला गया।
इस दौरान भैरूंदा एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी, एसडीओपी दीपक कपूर, भैरूंदा थाना प्रभारी गिरीश दुबे सहित एसएसबी के जवान मौजूद रहे।
भैरूंदा थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव व त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए, भैरूंदा के ग्राम लाड़कुई, सेमलपानी, बालागांव व कस्बा भैरूंदा में फ्लैग मार्च निकाला गया।
