
बुधनी के बकतरा से सलकनपुर तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की, बकतरा से प्रारंभ हुई यात्रा सलकनपुर पहुंची, इस दौरान यात्रा का कई स्थानो पर भव्य स्वागत किया गया।
वही सीएम शिवराज रथ पर साबर हो कर निकले साथ में पत्नी साधना सिंह पुत्र कार्तिकेय सिंह भी मोजूद रहे। शाहगंज पहुंचेगी यात्रा का विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव द्वारा करीब 25 जेसीबी मशीन द्वारा स्वागत किया गया, साथ ही भव्य रूप मे पुष्प वर्षा की गई।
वही पूना से आए डोल आकर्षण का केंद्र रहे, जिसमे युवतियां भी सामिल रही।
वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि यह मेरा 11वां चुनाव है, इससे पूर्व पाॅच सांसद के और पांच विधायक के चुनाव जीत चुका हूं और आज मैं जनता से आशीर्वाद लेने निकला हूं, और मुझे अपार जन सहयोग मिल रहा है।
