
बुदनी विधानसभा क्रमांक 156 में अब तक 03 उमीदवारों द्वारा फार्म जाम किए गए है वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी 30 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
तो वही 25 अक्टूबर को होशंगाबाद के विजय नंदन माझी ने नामंकन दाखिल तो वही 26 अक्टूबर को भेरुंदा तहसील अंतर्गत ग्राम बढोदिया निवासी मानसिंह राजपूत के बेटे आनन्द राजपूत ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ बुदनी पहुँचकर अपना नामांकन दाखिल किया।
वही मीडिया के सवालों के जबाब में निर्दलीय उमीदवार आनन्द राजपुत ने बताया कि बुदनी विधानसभा में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं स्थानीय नेताओ की मनमानी की, अति होने के कारण मै चुनाव मैदान में उतरा हूं और मेरे साथ लोगो का समर्थन है।
