सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची भेरुंदा, किया रोड शो, सभा को किया संबोधित…

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा मे बुदनी के भेरूंदा पहुंची, जहां नगर व क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान सीएम ने रोड़ शो किया गया, जेसीबी पर खड़े होकर लोगों द्वारा फूल वर्षा कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया गया। नगर ने कई जगह मंचों से भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
    वहीं रोड़ शो के पश्चात सीएम राइज स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित किया। अपने सम्बोधन में कहा कि आपने मुझे विधायक बना, सांसद बनाया, मुख्यमंत्री बनाया तो मैंने भी आपका पूरे प्रदेश में मान बढ़ाया, मैं आज आपको एक वचन देकर जा रहा हूं, कि मैं इतनी मेहनत करूंगा की मध्य प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार लेकर आऊंगा।
मैं अब बुधनी विधानसभा में नहीं आऊंगा, 229 विधानसभा में प्रचार करूंगा, आप सब शिवराज हो और बुधनी का चुनाव आपको लड़ना है, आपको बुधनी में कमल खिलाना है, और खिलाना ऐसे की लोग कहे कि ये शिवराज का परिवार है। आप सब शिवराज हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!