चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आयोग के निर्देशों का पालन करें अधिकारी- प्रेक्षक


विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए भारत निवार्चन आयोग द्वारा सीहोर जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक सुरेश चौधरी, के. देवगांवकर, व्यय लेखा प्रेक्षक श्रीमती वी. कोटेश्वरम्मा तथा पुलिस प्रेक्षक एन. शशि कुमार ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर जिले की चारों विधानसभाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सभी प्रेक्षकों ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कढ़ाई से पालन करें।

बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने चारों विधानसभाओं के निर्वाचन के लिए की गई तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के इलेक्शन प्लान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 1238 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें बुधनी में 363, आष्टा में 335, इछावर में 275 तथा सीहोर में 265 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। श्री सिंह ने बताया कि कुल 10137 कर्मचारी उपलब्ध हैं, जिनमें 6258 कर्मचारी मतदान के लिए उपलब्ध है। मतदान कराने वाले कर्मचारियों में 4753 पुरूष तथा 1505 महिला कर्मी हैं। बैठक में एसपी श्री मयंक अवस्थी, जिला पंचायत सीईओ श्री आशीष तिवारी, सहायक कलेक्टर श्री अर्पित गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

90 पोलिंग बूथ का महिला कर्मी करेंगी संचालन

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जिले में 90 ऐसे मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनका पूरी तरह संचालन महिला कर्मी करेंगी। इन पोलिंग बूथ में केवल महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

327 माइक्रो आर्ब्जवर रखेंगे नजर

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए 327 माइक्रो आर्ब्जवर नियुक्त किए जाएंगे, इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। बुधनी में 118, आष्टा में 74, इछावर में 23 तथा सीहोर में 139 माइक्रो आर्ब्जरवर नियुक्त किए जाएंगे।

क्रिटिकल मतदान केन्द्र

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जानकारी दी कि 1238 मतदान केन्द्रों में 17 वल्नरेबल तथा 307 क्रिटिकल मतदान केन्द्र हैं। इन मतदान केन्द्रों के साथ ही 626 केन्द्रों पर सीसीटीवी, वेबकॉस्टिंग तथा 200 केन्द्रों पर माइक्रो आर्ब्जवर की व्यवस्था रहेगी।

वाहन की आवश्यकता एवं उपलब्धता

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में बताया कि मतदान करने के लिए 534 वाहनों की आवश्यकता है। जिले में इस समय 1432 वाहन उपलब्ध हैं।

एफएसटी-एसएसटी जांच दल

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जिले में सघन जांच एवं निगरानी के लिए एफएसटी, एसएसटी तथा वीएसटी दल बनाए गए हैं। जिले में कुल 16 एफएसटी, 26 एसएसटी, 4 वीवीटी तथा 8 वीएसटी दल बनाए गए हैं।

जांच दलों की कार्यवाही

 कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जिले में चेकिंग के दौरान जिले के अनेक जांच दलों द्वारा नगद धनराशि जप्त कर कार्यवाही की गई है। अभी तक कुल 43 लाख 07 हजार 200 रूपए जप्त किए गए हैं। इसमें बुधनी विधानसभा में 2 लाख 35 हजार 200, आष्टा में 25 लाख 40 हजार, इछावर में 07 लाख 05 हजार तथा सीहोर में 8 लाख 27 हजार रूपए नगद जप्त किए गए हैं। अभी तक एक करोड़ 64 लाख रूपए की देशी-विदेशी मदिर जप्त कर कार्रवाई की गई है।

मतदाताओं की संख्या

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जिले की चारो विधानसभा में कुल 9 लाख 97 हजार 959 मतदाता है। जिनमें से 5 लाख 14 हजार 865 पुरूष मतदाता, 4 लाख 83 हजार 76 महिला मतदाता तथा 18 अन्य मतदाता है।

प्रेक्षकों ने किया निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सीहोर जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक सुरेश चौधरी, के. देवगांवकर, व्यय लेखा प्रेक्षक श्रीमती वी. कोटेश्वरम्मा तथा पुलिस प्रेक्षक एन. शशि कुमार ने कलेक्टर कार्यालय में चल रही विभिन्न निर्वाचन संबंधी गतिविधियों का निरीक्षण किया और विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने पेड न्यूज मॉनिटरिंग सेल, निर्वाचन व्यय लेखा सेल, जिला कन्ट्रोल रूम, वीवीटी आदि कक्षों का निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी कार्यवाही को देखा। इस दौरान कलेक्टर प्रवीण सिंह ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तथा शांतिपूर्ण मतदान के लिए संचालित विभिनन सेल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान एसपी मयंक अवस्थी, जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता, अपर कलेक्टर वृन्दावन सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!