विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी। नाम निर्देशन पत्र के अंतिम दिन 30 अक्टूबर 2023 को 48 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए है। बुधनी विधानसभा से 11, आष्टा से 16, इछावर से 16 तथा सीहोर विधानसभा से 05 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए है।

वही बुधनी विधान सभा मे भाजपा से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बुधनी तहसील कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। तो वही कांग्रेस की ओर से विक्रम मस्ताल ने नामांकन दाखिल किया, इस दौरान दोनो की ओर से हजारो की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
वही जिले की चारो विधानसभा से अब तक कुल 76 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए है। इसमें बुधनी विधानसभा से 18, आष्टा से 25, इछावर से 23 तथा सीहोर विधानसभा से 10 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए है।
नाम निर्देशन पत्रों की 31 अक्टूबर को नामांकन की संवीक्षा की जाएगी और 02 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके पश्चात पूरे प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। वही मतगणना 03 दिसंबर को होगी।
