नगर क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर मे विधुत पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत…,

विद्युत विभाग ने पूरे मामले से पल्ला झाड़, मृतक के परिजन ने लगाए साजिश के आरोप…

भेरुंदा के गोपालपुर थाना अन्तर्गत ग्राम श्यामपुर मे विधुत पोल पर चढ़े युवक को करंट लगने से मौत हो गई है। 
    वही जानकारी के अनुसार युवक ग्राम श्यामपुर के आस-पास गांवो मे लाइनमेन के साथ विधुत हेल्परी का काम करता था, कल भी वह खेत के हाईटेंशन लाईन के पोल पर काम करने के लिए चढा था, ओर अचानक विधुत आपूर्ति चालू होने से युवक को करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
        वही घटना कि सुचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर युवक के शव को विधुत पोल से उतरकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल हास्पिटल भेरुंदा भेजा गया। 
    वही मतृक के परिवार द्वारा एसडीएम कार्यालय भेरूंदा पहुंचकर ज्ञापन सौंपा ओर साजिश के आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की, और कहां है कि अगर चार दिन के अंदर दोषी लाइनमैन के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई, तो 04 नवम्बर को भेरूंदा में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी तमाम जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।
     वहीं विधुत विभाग के अधिकारी अभय गोपी ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मृतक व्यक्ति हमारे यहां किसी प्रकार का कोई काम नहीं करता था।
      वही अनुविभागी अधिकारी राजस्व मदनसिंह रघुवंशी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उक्त मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसको लेकर विधुत विभाग के अधिकारी से बात की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!