मतदाता जागरूकता अभियान के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित…

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिलेभर में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है और मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

      मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सीएम राइस स्कूल मैदान भेरूंदा मे मैत्री मैच खेला गया, जिसमे राजस्व-11, पुलिस-11, नगर परिषद-11, जनपद पंचायत-11 ओर पत्रकारो की दो टीमो के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान छ: टीमों के बीच 06 ओर 08 ओवर के मैच खेले गए। वही फाइनल मैच जनपद पंचायत-11 ओर पत्रकार-11 के बीच खेला गया, जिसमे जनपद पंचायत-11 ने पत्रकार-11 को 05 रन से हरा दिया गया। जनपद पंचायत-11 की कप्तानी ज्वाइंट कलेक्टर आईएएस अर्पित गुप्ता द्वारा की जिनके नेतृत्व मे टीम ने जीत हासिल की।

        वही ज्वाइंट कलेक्टर आईएएस अर्पित गुप्ता द्वारा मिडिया से चर्चा करते हुए अपील की, ओर कहा कि अधिक से अधिक संख्या मे मतदान करने के लिए जाए ओर 90% के करीब मतदान करें।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मदनसिंह रघुवंशी, अनुविभागी अधिकारी पुलिस दीपक कपूर, थाना प्रभारी गिरीश दुबे, जनपद पंचायत सीईओ प्रबल अर्जरिया, नगर परिषद सीएमओ प्रफुल्ल गठरे, पत्रकार साथी के साथ राजस्व, पुलिस व नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।

क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!