
भेरूदा क्षेत्र में तीन स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया।
बुधनी विधानसभा क्षेत्र के भेरूंदा में तीन स्थानों पर कार्यालय का उद्घाटन हुआ जिसमें जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल, ब्लॉक अध्यक्ष देवीसिंह धरोल, मिडिया प्रभारी कारण जाट, संतोष शर्मा, दीपक भाटी अल्पसंख्यक जिला महासचिव सकूर खाॅ, सुनील शर्मा संजय पवार, संजीव अग्रवाल, सुरेश सेठी सहित बुधनी विधानसभा से समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता साथ रहे।
वही सर्व प्रथम विक्रम मस्ताल लाड़कुई पहुंचे ओर ग्राम लाडकुई में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन हुआ एवं उसके उपरांत ग्राम गोपालपुर में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया, वही गोपालपुर से विक्रम मस्तान के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न ग्रामो में जनसंपर्क करते हुए नगर भेरूंदा पहुंचे जहां नगर के सोना पैलेस परिसर में क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जिसमें भैरुंदा ब्लॉक के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
वहीं डॉक्टर बलवीर सिंह तोमर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की जिन्होंने रामायण सीरियल में हनुमान का रोल किया, वही विक्रम मस्ताल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में बुधनी में आए हैं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता सहयोग करें एवं वही कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हो कहा कि आप सब कार्यकर्ता प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए हैं, मैं नहीं आप सबको चुनाव लड़ना है।
