
बुदनी विधान सभा के ग्राम लाड़कुई में अज्ञात कारणो से देर शाम पशु स्थल में आग लग गई, जिससे चार गौवंश जलकर राख हो गए, तो वही कमरे मे रखा भूसा जल गया।
वही जानकारी के अनुसार भेरुंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाड़कुई निवासी धनपाल महेश्वरी के पशु स्थल में अज्ञात कारणो के चलते आग लग गई, आग इतनी भयंकर थी की कई ऊंचाई तक धुए का गुबार देखा गया।
वहीं अंदर बंधी चार गौवंश भी जल गई, साथ ही करीब 15 टैंक भूसा भी जलकर राख हो गया। जिसमे लाखो का नुकसान बताया जा रहा है।
वही दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया, वहीं मौके पर पहुंचे, एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी द्वारा जायजा लिया तो वही नुकसान की भरपाई की बात कही गई।
