करंट लगने से युवक की मौत, परिजन ने किया चक्काजाम…,

भैरूंदा क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर में विद्युत लाइन सुधारते समय एक हेल्पर की मौत हो गया, हेल्पर विद्युत लाइन सुधार रहा था तभी विद्युत लाइन चालू होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उक्त मामले मे गुस्साएं परिजनों व सामाजिक लोगो ने भैरूंदा के दुर्गा मंदिर चौराहे पर हंगामा करते हुए चक्काजाम किया ओर ज्ञापन सौपा।
     बता दे कि 31 अक्टूबर की है, जहाॅ लाइनमैन के साथ हेल्पर का काम करने वाला गणेश उम्र 28 वर्षीय निवासी ग्राम श्यामपुर, जो कि श्यामपुर में विद्युत लाइन सुधार रहा था इस दौरान विद्युत सप्लाई चालू होने के कारण गणेश की करंट लगने से मौत हो गई। 
     उक्त मामले में मृतक के परिजनों व सामाजिक लोगो द्वारा लाइनमैन रवि यादव व ऑपरेटर रवि वर्मा द्वारा साजिस कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए, उक्त दोषियों पर कार्यवाही की मांग की व मुआवजा राशि दिए जाने सहित पीड़ित परिवार में किसी भी व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की करते हुए ज्ञापन सौपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!