भैरुंदा पुलिस द्वारा क्षैत्र मे चोरी करने वाले आरोपियो को घटना के 48 घण्टों के अन्दर किया गिरफ्तार…

चोरी का माल जप्त कर आरोपियो को किया गिरफ्तार

थाना भैरूंदा के कस्बा मे गल्ला मण्डी मे बने फरि के टीन शेड से कृषि मण्डी प्रागण भैरूंदा में सोयाबीन हुई चोरी जैसे मामले की गंभीरता को देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी गिरीश दुबे के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गई । पुलिस की टीम ने लगातार प्रयास कर मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 23 नवम्बर 2023 को आरोपीगण 01-रितिक बनवारी पिता रामभरोस उम्र 22 साल निवासी सुनेड, 02-धीरज पिता बलब सिंह भल्ला.वी उम्र 23 साल निवासी भिलाई, 03-पवन पिता देवकरण वर्मा उम्र 20 साल निवासी सुनेड, 04-पवन मीणा पिता रामनिवास उम्र 19 साल निवासी लाडकुई, 05-राहुल पिता शान्तीदलाल बनवारी उम्र 22 साल निवासी लाडकुई, 06-विनोद पिता रामबगस उम्र 31 साल निवासी लाडकुई, 07-धमेन्द्र पिता विरसिंह मीणा उम्र 32 साल निवासी लाडकुई प्रकरण मे चोरी किया मश्रुका 27 बोरी सोयाबीन कीमती- 55,000/- रूपए एवं द्वतीय प्रकरण मे ठीक इसी प्रकार आरोपीगण के विरूध एफआईआर पंजीबद्ध होने के 48 घण्टों में गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका सोयाबीन 10 किंटल कुल मशरूका 45,000/ रूपये बरामद किया गया । अन्य प्रकरणो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है । दोनो प्रकरणो मे कुल मशरूका 1,00,000/- रूपये होना पाया गया ।

घटनाक्रम –

दिनांक 06 अक्टूबर 2023 को फरियादी महेश पिता गेन्दालाल निवासी गोपालपुर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 05 अक्टूबर 2023 को गोदाम मंडी प्रांगण भैरूंदा में दीवार में छेद कर सोयाबीन चोरी कर ले गया । जिसकी रिपोर्ट पर अप.क्र.787/23 धारा 457.380 भादवि का पंजीबंद्ध किया गया ।
इसी प्रकार दिनांक 21नवम्बर 2023 को फरियादी रोहित पंवार निवासी स्वप्न सिटी भैरूंदा ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 20 नवम्बर 2023 को अनाज का तीन सेट की चादर फटी हुई थी जो मेरे तीन सेट में रखा 50-50 किलो कटटी लगभग 10 क्विंटल सोयाबीन लगभग 45,000/- रूपये रात्रि मे कोई अज्ञात चोर द्धारा तीन सेट के उपर की चादर हटाकर चोरी कर ले जिसकी रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरूध अप.क.800/23 धारा 457.380.भादवि का पंजीबंद्ध किया गया ।

तरीका-ए-वारदात –

घटना क्रम मामले में मौके से पीएसटीएन डाटा लेकर व तकनीकी मदद ली गई तथा कृषि मण्डी प्रागण के आपपास व बाहर लगे क्षेत्र मे व नीलकंड रोड के सीसीटीव्ही केमरो से सुराग लगने से संदिग्ध स्थानो पर चेक करने पर सरकारी अस्पाताल के पास जरिये पुलिस की टीम, ने लगातार प्रयास कर मुखबिर की सूचना पर आरोपीगण लाडकुई क्षेत्र से भैरूंदा में आकर दिन के समय रेखी करते थे भैरूंदा मे ही शाम के समय सरकारी अस्पताल के पास समय व्यतीत करते थे और रात्रि 12 बजे के बाद सभी इकठ्ठा होकर कृषि गल्ला मण्डी के पीछे पहुंचकर अनाज के तीन सेट की दीवार फोट कर या तीन सेट मे उपर की चादर हटाकर एक या दो व्यक्ति अंदर घुसकर सोयाबीन के कटटे निकालकर अपने साथीयो को निकालकर देते है। जो सरकारी अस्प्ताल भैरूंदा मे चोरी किया गया सोयाबीन अनाज इकट्ठा अपने साथी का लोडिंग आंटो द्धारा चोरी का माल भर लाडकुई वापस चले जाते थे जहां सभी आरोपीयो मिलकर चोरी का माल सोयाबीन कटटे आपस में बाट लेते थे लोडिंग आंटो वालो किराये बदले चोरी की सोयाबीन की कटटी दे देते थे । आज दिनांक 23 नवम्बर 2023 को सात आरोपीयो को दो चोरी प्रकरण में गिरफतार किया गया।
कुल मशरूका 1,00,000/- रूपये का तथा घटना प्रयुक्तप एक लोडिंग आंटो व दो मोटरसाइकिल भी जप्त की गई।

सराहनीय योगदानः

उक्त कार्यवाही में उनि श्यापम कुमार सुयवंशी, प्रआर 283 धमेन्द्र सिंह, प्रआर 401 पवन वाडिया, आर 547 आनंद, आर 818 दीपक जाटव, 658 रामकैलाश दांगी का सराहनीय काम रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!