
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश, अनुपम राजन सीहोर पहुचे ओर 03 दिसंबर को होने वाली मतगणना स्थल का जायजा लिया।
बता दे कि विगत दिनो हुए मतदान की गणना के लिए सीहोर महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र बनाया गया है, वही मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन सीहोर पहुंचे, जहाॅ कलेक्टर प्रवीण सिंह ने तमाम व्यवस्थाओ से अवगत कराया।

इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह, जिला जनपद सीईओ आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
