लाड़कुई वन विभाग की कार्यवाही: 24 नग सागौन की सिल्लियां सहित एक कार जप्त…

वन विभाग लाड़कुई द्वारा कार्यवाही करते हुए, मुखबिर की सूचना पर एक कार से 24 नग सागौन की सिल्लियां जब्त की है। वन विभाव द्वारा सागौन की सिल्लियां जब्त करते हुए प्रयोग कार को भी कब्जे में लेकर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

वन विभाग लाड़कुई अमले को रात्रि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि ग्राम रतनपुर से पांचोर मार्ग पर सागौन की सिल्लियां एक कार में रखी हुई है। सूचना के आधार पर अमला मौके पर पहुंचा और एक कार से 24 नग सागौन की सिल्लियां जिसकी कीमत करीब 21,794/- रूपए तथा जब्त कार की कीमत 50 हजार रूपए बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!