विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान सपत्नी पहुंचे बुधनी व सलकनपुर….

एंकर- सीएम शिवराज सिंह चौहान आज बुधनी, सलकनपुर पहुचे जहां स्थानीय कार्यक्रम मे सामिल हुए, सीएम शिवराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट कर आभार व्यक्त किया और कार्यकर्ताओ के साथ फोटो खिंचवाए, वहीं सीएम शिवराज ने कहा कि बुधनी मेरा परिवार है में अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आया हूं। और आने वाली 3 तारीख को प्रदेश में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से सरकार बन रही है और लाड़ली बहनों का पुरे प्रदेश में भरपूर आशिर्वाद मिला है। वहीं इस समय चर्चा चल रही है कि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हैं तो में कह रहा हूं कि लाड़ली बहनों और कार्यकर्ताओ ने सारे कांटे निकाल दिए हैं मप्र में लगातार पांचवीं बार भाजपा की सरकार बनेगी।
इसके उपरांत सलकनपुर पहुँचे, यहां पर मां विजयासन देवी के दर्शन करके भाजपा की विधानसभा चुनाव में जीत की अर्जी लगाते हुए, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भी की। वही सलकनपुर में हो रहे, देवीलोक धाम के कार्यों की जानकारी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!