प्रशासन ने छेड़ी अतिक्रमण की मुहिम, 52 फीट की जद में आने वाले मकानों को तोड़ा…

नगर में एक बार फिर प्रशासन द्वारा सीहोर रोड पर अतिक्रमण की मुहिम चलाते हुए, रोड के दोनों साइड 52 फीट का अतिक्रमण जेसीबी की मदद से हटाया गया। दरअसल भैरूंदा से ग्राम बिजला तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू है और सड़क के किनारे दोनों साइड जो अतिक्रमण आ रहा है उसे प्रशासन द्वारा तोड़ा जा रहा है। वही भैरूंदा के सीहोर नाके पर अतिक्रमणकारियों के अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। इस दौरान कई दुकान तथा मकान इस अतिक्रमण के चपेट में आएं। 

    जबकि प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को तीन दिन पूर्व निशान लगा दिए गए थे ओर नोटिस जारी करते हुए अपनी स्वेच्छा से अतिक्रमण तोड़ने की बात कही थी। लेकिन नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नही हटाया गया तो प्रशासन मैदान में उतरा और अतिक्रमण हटाया गया।

     इस दौरान भैरूंदा एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी गिरीश दुबे सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!