
हवन कर कि मध्यप्रदेश में भाजपा की जीत की कामना…
आज सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने बुदनी विधानसभा क्षेत्र के भैरुन्दा ब्लाक अंतर्गत ग्राम छिपानेर पहुंचे ओर दादा जी धूनी वाले के दरबार में पहुंचकर हवन पूजन किया।
बता दें कि, विधानसभा चुनाव 2023 कि गणना से पूर्व प्रदेश मे भाजपा की जीत को लेकर दादा दी धूनी वाले के दरबार में सीएम शिवराजसिंह चौहान अपने ज्येष्ठ पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान के साथ पहुंचकर पूजन अर्चना कर दादा जी धूनी वाले के दरबार मे हवन किया।
कल 03 दिसंबर को होने वाली मतगणना के पूर्व दादा जी धूनी वाले के यहाॅ अनुष्ठान कर प्रदेश मे भाजपा की जीत के लिए कामना की।
वही पूजन अर्चना के उपरांत दादा जी धूनी वाले के दरबार में मौजूद लाडली बहने व भाजपा कार्यकर्ताओ से मुलाकात की, इस अवसर पर सांसद रमाकांत भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, बुधनी विधानसभा प्रभारी रघुनाथसिंह भाटी के साथ भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
