
मध्यप्रदेश में भाजपा की जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ता में काफी उत्साह नजर आ रहा है, जिसको लेकर बुदनी विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 01 लाख 05 हजार से अधिक मतों से जीतने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर, आतिश बाजी कर जीत का जश्न मनाया।
वही नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक लाख पार की जीत का जश्न मनाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के बुदनी विधानसभा से मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा कमाल मिला है।
