प्रधान जिला न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में 09 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुकेश कुमार दांगी द्वारा जनपद पंचायत सीहोर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के सचिवों व रोजगार सहायको की बैठक ली गई एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बैठक में नेशनल लोक अदालत के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराने के सम्बंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही विधिक सहायता तथा सलाह, पीड़ित प्रतिकर योजना एवं लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में जिला विधिक सहायता अधिकारी जीशान खान, जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल एवं कर्मचारी उपस्थित थे।