
भेरूंदा- विश्व हिन्दू परिषद द्वारा भैरुंदा के संकट मोचन मंदिर मे भव्य आयोजन किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से 04 अक्षत कलश पहुचे, जिनका विधिवत साधु संत ब्राह्मणो जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों राम भक्तो की उपस्थिति मे संकट मोचन हनुमान महाराज की प्रतिमा के समक्ष सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ पूजा अर्चना की गई। वही राम भक्त घर-घर जाकर अयोध्या के लिए प्रत्येक हिन्दू परिवार वहां पहुँचे, इसके लिए आमंत्रण दिया जा रहा है।
कार्यक्रम मे निम्बार्क आश्रम के संत श्री ने कहा कि किस तरह संतो ने अयोध्या के लिए अपने प्राण लगाएं, अयोध्या मे 22 जनवरी को भगवान श्री रामचंद्र का प्राण प्रतिष्ठा महोउत्सव आयोजित किया जाएगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोउत्सव बुधनी जिले मे भी मनाया जाएगा।
श्रद्धांलुओ राम भक्तो के द्वारा पूजा अर्चना के लिए अयोध्या से अक्षत कलश जिला बुधनी पहुंचे। प्रत्येक प्रखंडो मे अक्षत कलश वितरण किया गया, आयोजन को लेकर रामभक्तो मे अपार उत्साह देखा जा रहा है जिले के लिए अयोध्या श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट से 04 से अधिक अक्षत कलश आए है, विधिवत पूजा अर्चना के बाद यह कलश पुरे जिले के सभी प्रखंडो मे पहुंचेंगे अक्षत सभी रामभक्तो के घर-घर तक भी पहुंचेंगे रामभक्तो की मंडली इस कार्य कर रही है।
जिले भर के सभी प्रमुख हनुमान मंदिर व श्रीराम मंदिरो पर आगामी 22 जनवरी 2024 को प्राण -प्रतिष्ठा महोउत्स्व के दिन बड़े आयोजन होंगे। विहिप व बजरंग दल के द्वारा जिले भर के प्रमुख मंदिरो मे भी प्राण – प्रतिष्ठा महोउत्सव को लेकर बड़े आयोजनों की तैयारी की जा रही है। जहाॅ रामायण पाठ, भजन – कीर्तन, महाआरती सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आदि कार्यक्रम रहेंगे।
