
समग्र शिक्षा अभियान द्वारा “जादू नहीं विज्ञान है इसे समझाना समझना आसान है” की थीम पर जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन शासकीय आवासीय खेलकूद संस्था में किया गया। प्रदर्शनी के अंतर्गत विज्ञान मॉडल एवं प्रोजेक्ट का प्रदर्शन करने के साथ विज्ञान से चमत्कारिक गतिविधियां, विज्ञान आधारित नाटिका तथा प्रश्नमंच का आयोजन किया गया।
विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर एवं जिला परियोजना समन्वयक आर आर उइके ने किया। विज्ञान प्रदर्शनी में सीहोर जिले के समस्त विकासखंडो से चयनित छात्र एवं छात्राओं ने जिला स्तर पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया तथा विज्ञान आधारित नाटकों का मंचन किया गया। जिसमें समाज में व्याप्त अंधविश्वास व कुरीतियों को वैज्ञानिक भाषा में समझाया। प्रश्नमंत्र प्रतियोगिता में विज्ञान विषय के प्रश्नों के आधार पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। विभिन्न विधाओं के निर्णायक आर के पाली, पवन सभरवाल, सत्यनारायण शर्मा, संजय श्रीवास्तव एवं मोहित शर्मा थे। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली संस्थाओं व छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरूस्कार प्रदान किये गये।

प्रदर्शनी में प्रोजेक्ट एवं मॉडल में प्रथम स्थान शासकीय सी एम राईज मुनबेन उमावि मंडी सीहोर को, द्वितीय स्थान-शासकीय मॉडल स्कूल सीहोर एवं शा सी एम राईज उमावि भैरूंदा तथा तृतीय स्थान शासकीय उमावि माॅडल आष्टा ने प्राप्त किया। इसी प्रकार विज्ञान नाटिका में प्रथम स्थान- शासकीय कन्या उमावि बॉया, द्वितीय स्थान-शा सीएम राईज उमावि शाहगंज, तृतीय स्थान- शासकीय उमावि मॉडल सीहोर, प्रश्न मंच में प्रथम स्थान-शासकीय उत्कृष्ट उमावि सीहोर, द्वितीय स्थान-शा सी एम राईज उमावि भैरूंदा तथा तृतीय स्थान-शासकीय उमावि माॅडल सीहोर ने प्राप्त किया।
