
NewsMirchii- मध्य प्रदेश में अधिकारियों के तबादलों कर दौर जारी है। इसी कड़ी में सरकार ने चार वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा भापुसे के अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित करते हुए नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं।

बता दें कि, आदर्श कटियार को ADG रेडियो, जयदीप प्रसाद को ADG इंटेलीजेंस, अजय पांडे को 23वीं वाहिनी की जिम्मेदारी दी गई। वही गृह विभाग द्वारा समीर कुमार यादव, (डीडी-2002) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विदिशा को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित करते हुए, अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है।
