– आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 65 वें जन्म दिवस के अवसर पर पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष गुरू प्रसाद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय के नेतृत्व मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय प्रांगण में 65 पौधारोपण का रोपण किया गया।

तो वही नगर के सिविल अस्पताल मे जिलाध्यक्ष के साथ भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकरी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





