– पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर गांव में शुद्ध जल पहुंचने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से नल जल योजना को उनके विधानसभा में गांव गांव तक पहुंचाई और नल जल योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए वाल्बमेन को नियुक्त किया, ताकि हर घर तक पानी पहुंचे परंतु नियुक्त किए गए। कर्मचारियों को कई महीनो से कोई पारिश्रमिक नहीं मिला, जिसके कारण उन्होंने जनपद सीईओ को ज्ञापन दिया। जिसमें आग्रह किया कि हमें पंचायत के 15 वे वित्त के तहत भुगतान करने के निर्देश जारी किए जाए ताकि हर महीने हमें समय पर वेतन मिल सके।
जिसको लेकर कर्मचारियों ने पहले भी जिला पंचायत सीईओ से मुलाकात की थी, उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द आदेश जारी कर वेतन की व्यवस्था की जाएगी, परंतु कई महीने गुजरने के बाद भी उन्हें आज दिनांक तक वेतन प्राप्त नहीं हुआ, जिसको लेकर आज उन्होंने जनपद पंचायत पहुंचकर ज्ञापन सोपा, और जल्दी ही वेतन दिलाने का आग्रह किया।
