वाहन से उतरकर दुकान पर पहुंचे मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव, बनाई चाय…

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव अलग ही अंदाज में नजर आए। बड़वानी से श्रीधाम बालीपुर जाते समय कुछ देर के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव मनावर में रुके। मनावर के सिंघाना रोड पर बस स्‍टैंड पर जाम के कारण मुख्‍यमंत्री के वाहन की रफ्तार धीमी हुई।

इसी दौरान डॉ मोहन यादव की नजर चाय की एक दुकान पर पड़ी। तभी मुख्‍यमंत्री वाहन से उतरे और चाय की दुकान पर पहुंच गए। उन्‍होंने खुद अपने हाथों से चाय बनाई और वहां मौजूद लोगों को चाय पिलाई। मुख्‍यमंत्री का यह अंदाज देखकर लोग हैरत में पड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!