स्कूलों में प्रवेश उत्सव के अवलोकन के दौरान चार प्रधानध्यापक को नोटिस देने के निर्देश…
स्कूलों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने देखी मध्यान भोजन की गुणवत्ता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने 18-विदिशा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत इछावर एवं भेरूंदा विधानसभा क्षेत्र के अनेक मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री सिंह एवं एसपी श्री मयंक अवस्थी ने मतदान केन्द्र कांकरखेड़ा-1 एवं मतदान केन्द्र कांकरखेड़ा-2 श.उ.मा.वि.इछावर-1 एवं इछावर-2 नालंदा, भाऊखेडी, लसूडियाकांगर, बोरदीकला-1 एवं बोरदीकला-2 और नादान सहित अनेक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए मतदान करने आने वाले मतदाताओं के लिए पेयजल एवं छाया के लिए टैंट के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा मतदान केन्द्रों में पेयजल, बिजली, पंखा, फर्नीचर, और दिव्यांगों के लिए रैम्प, मतदान केन्द्र तक पहुंच मार्ग, शौचालय, साफ.सफाई तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने रिटर्निंग अधिकारीए सहायक रिटर्निग अधिकारी तथा बीएलओ से संबंधित मतदान केन्द्र में मतदाताओं की संख्या गत मतदान के प्रतिशत तथा स्वीप गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। एसपी श्री मयंक अवस्थी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, पुलिस कर्मियों तथा सेक्टर अधिकारियों से संयुक्त रूप से अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करने तथा असामाजिक एवं अवांछित व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं। बाहरी व्यक्तियों के आगमन एवं उनकी गतिविधियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता स्वतंत्र और निर्भीक होकर मतदान कर सके इसके लिए सभी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
आदर्श आचार संहित का कढ़ाई से पालन किया जाए-
मतदान केन्द्रों के भ्रमण के दौरान कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी ने उपस्थित अधिकारियों से आदर्श आचार संहिता का कढ़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों का सतत भ्रमण करें तथा शासकीय सम्पत्ति को विरूपित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करें। उन्होंन कहा कि शासकीय सेवक स्वयं भी आदर्श आचार संहित का पालन करें।
कलेक्टर-एसपी ने की मतदान की अपील-
मतदान केन्द्रों के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी ने नागरिकों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील और कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट बहुमूल्य है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी की मतदाताओं की भागीदारी आवश्यक है। मतदाताओं से आगामी 7 मई एवं 13 मई को अपने मताधिकार का उपयोग कर मतदान करने की अपील की है।
कलेक्टर ने देखी मध्यान भोजन के गुणवत्ता-
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह जिले के भ्रमण के दौरान जिले के अनेक मतदान केन्द्रों का दौरा कर निरीक्षण किया गया इसी श्रृखला में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाड़कुई में मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं को दिये जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के बारे में उन्होंने भोजनशाला का निरीक्षण किया और छात्र-छात्राएं जहां भोजन ग्रहण करते है वहां जाकर स्वयं भोजन चख कर गुणवत्ता देखी। इसके साथ ही उन्होंने दिए जाने वाले मध्यान भोजन के बारे एवं प्रतिदिन के भोजन के मीनू के बारे में छात्र-छात्राओं से जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए की निर्धारित मीनू के अनुसार विद्यार्थियों को अच्छी गुणवत्ता का भोजन दिया जाए। इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के संबंध में चर्चा की।
स्कूलों में कम उपस्थिति पर कलेक्टर ने चार प्रधानध्यापको को नोटिस-
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने अपने भ्रमण के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों में नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अन्तर्गत 01 अप्रैल 2024 से प्रवेश प्रारंभ प्रक्रिया का अवलोकन किया और निर्देश दिये की नवीन शिक्षा सत्र में समस्त स्कूलों में बच्चों को नवीन कक्षाओं में अधिक से अधिक प्रवेश दिये जाना सुनिश्चित किया जायेगा और नव प्रवेशित बच्चों को स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम के अंतर्गत गतिविधियों का आयोजन किया जाये।
कलेक्टर श्री सिंह के भ्रमण के दौरान शासकीय शाला कांकरखेड़ा, शा.शाला लसुड़लिया कांगर, बोरदीकला, नादान स्कूल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान स्कूल में बच्चों की बहुत कम उपस्थिति पाई जाने एवं स्कूलों में साफ-सफाई और अतिक्रमण की जानकारी पाई जाने पर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुये कांकरखेड़ा के प्रभारी प्रधानध्यापक, और शासकीय माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधानध्यापक रामसिंह ठाकुर, स्वरूप सिंह गोफनिया और तुकाराम सनोटिया को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम जमील खान, जनपद सीईओ सुश्री शिवानी मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
