भैरूंदा थाना पुलिस ने किये 13 स्थाई वारंट और 01 गिरफ्तारी वारंट तामील, 09 वारंटी को गिरफ्तार कर किया पेश…

भैरूंदा थाना पुलिस ने किये 13 स्थाई वारंट और 01 गिरफ्तारी वारंट तामील, 09 वारंटी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किए गए।
उक्‍त वारंटियों में –
02 वारंटी 10 साल से
01 वारंटी 09 साल से
04 वारंटी 05 साल से
02 वारंटी 03 साल से फरार चल रहें थे।

पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैरूंदा दीपक कपूर के मार्गदर्शन मे लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए, थाना प्रभारी जीएस दांगी के नेतृत्व मे दिनाँक 22 अप्रैल2024 को स्थाई वारंटीयो की तामीली हेतु विशेष टीम गठित की गई।

उक्त टीम द्वारा दिनांक 22 अप्रैल 2024 को दौराने कांबिग गस्त में कई वर्षो से फरार 09 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जाकर 13 स्थाई वारंट एवं 01 गिरफ्तारी वारंट तामील किया गया है।
1. प्रकरण न.58/21 में जारी स्थाई वारण्ट उदय सिंह पिता उत्तम सिंह उम्र 30 साल निवासी सोठिया
2. प्रकरण क्रमांक 252/18 धारा 279, 337, 338 भादवि में वारण्टी शफीक खान पिता रहमान निवासी सोठिया
3. आरटीएन न. 573/19 धारा 294, 323
4. आरटीएन 827/19 धारा 294, 323 भादवि में वारण्टी राईस पिता शरिफ खान निवासी ग्राम सोठिया
5. माननीय जेएमएफसी सीहोर के आर.टी.एन. 1446/2015 धारा 138 वारण्टी चांद मिया पिता रमजान निवासी तलाई मोहल्ला भैरुंदा
6. माननीय जेएमएफसी भैरुंदा के 364/20 धारा 25 आर्मस एक्ट
7. आरसीटी न. 60/19 धारा 457, 380 भादवि में वारण्टी बालकृष्ण पिता रमेश गौंड निवासी बजरंग कुटी
8. प्रकरण क्रमांक 72/21 धारा 138
9. आरसीएन न. 33/19 धारा 138 वारण्टी सुभाष पिता ग्यारसा प्रसाद उईके निवासी बजरंग कुटी भैरुंदा
10. एसपीएल न.1153/14 धारा 138 हबीब खां पिता रमजान निवासी ग्राम निम्नागांव
11. प्रकरण क्रमांक 1151/14 धारा 138 वि.अधि. वारण्टी रामनिवास जाट पिता रेवाराम निवासी निम्नागांव
12. प्रकरण क्रमांक 06/21 धारा 138 वि.अधि.वारण्टी जगदीश पिता रामसिंह पैठारी निवासी ग्राम सेमलपानी की तलाश की जाकर समस्त वारंटियो को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. जी.एस. दांगी, सउनि.सूरज सिंह सल्लाम, आर.648 पुष्पेन्द्र, 581 योगेश कटारे, आर.808 गौरीशंकर, महिला आर.876 वैशाली का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!